बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: सदर अस्पताल में बैंड बाजे की धुन गूंजी फोटो : बैंड बाजा : सदर अस्पताल में बुधवार को बाजा बजाती बैंड पार्टी की टीम। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को बाबा मणिराम अखाड़ा में लंगोट अर्पण के लिए बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालने के दौरान बैंड पार्टी के सदस्य बख्शीश के चक्कर में इमरजेंसी वार्ड की तरफ बढ़ गए। डीएस डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के तरफ बैंड बाजा बजने की सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को चेतावनी दी कि इमरजेंसी वार्ड के तरफ शोर-शराबा किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...