Biharsharif News: सदर अस्पताल में जीविका दीदियों के बीच हुई मारपीट
बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में शनिवार को मरीजों को नाश्ता देने के दौरान महिला सफाईकर्मी व रसोई से जुड़ी जीविका दीदी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लात-घूंसे चले। मारपीट में दोनों महिलाएं जख्मी हो गयीं। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दी गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीविका की दीदी मरीजों को नाश्ता दे रही है। इसी दौरान सफाई कर रही महिला से विवाद हुआ। दोनों के बीच कहासुनी हुई। अचानक दोनों भिड़ गयीं और मारपीट करने लगी। पहले तो लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करवाया। सुपरवाइजर अभिषेक कुमार ने बताया कि मरीजों को नाश्ता देने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों आपस में भिड़ गईं। दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.