बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, एक संवाददाता। गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान और समय पर उपचार के लिए सदर अस्पताल में बुधवार को जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की विभिन्न गैर-संचारी बीमारियों की जांच की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह और डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने मंगलवार को शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। शिविर में आने वाले लोगों को मधुमेह, कैंसर, लीवर, फेफड़े और ब्लड शुगर समेत अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच निशुल्क की जाएगी। बीमारी के लक्षण या जोखिम पाए जाने पर मरीजों को आवश्यक परामर्श और आगे के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर और टनकुप्पा में एनसीडी अभियान के तहत आज से घर-घर होगी गैर संचारी रोगों की जांच गैर-संचारी रोगों की समय...