बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: सदर अस्पताल की दीदी की रसोई में महंगा हुआ खाना बिहारशरीफ एक संवाददाता। सदर अस्पताल में जीविका की ओर से संचालित दीदी की रसोई में अब भोजन महंगा हो गया है। करीब तीन साल बाद रसोई के कुछ खाद्य पदार्थों की कीमत में पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें मंगलवार से लागू कर दी गई हैं। प्रबंधक मनोहर कुमार ने बताया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए सीएलएफ की बैठक में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकांश खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सदर अस्पताल की दीदी की रसोई में महंगा हुआ खाना कुछ चुनिंदा व्यंजनों की कीमत में ही पांच से 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले और अब की दर : चावल...