बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : सदर अस्पताल : तैनात 42 डॉक्टरों में से 41 का वेतन रुका डीएम के आदेश से बेपरवाह सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नहीं बनायी बायोमेट्रिक हाजिरी सिर्फ अस्पताल उपाधीक्षक वेतन पाने में हुए सफल, अन्य के आने-जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं तो वेतन भुगतान पर लगी रोक फोटो : बायोमेट्रिक हाजिरी : जिला सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी बनाते सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में डॉक्टरों के समय से आने-जाने की पोल खुल गयी है। यहां तैनात कुल 42 चिकित्सकों में से महज एक को जुलाई माह का वेतन दिया गया है। कारण, बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी न बनाना। जिन लोगों ने नियमित रूप से बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनायी, उनके वेतन का भुगतान डीएम उदिता सिंह के आदेश पर रोक दिया गया है। ...