Biharsharif News: सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में ई-रिक्शा सवार दो लोग जख्मी हो गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल महानंदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय शिवबालक पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जख्मी पवन शर्मा का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वे बाजार में मजदूरी करते थे। बुधवार को बाजार समिति जाने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.