Biharsharif News: सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की गयी जान
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक के धक्के से अधेड़ जख्मी हो गये थे। इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव निवासी 55 वर्षीय मन्ना पासवान उर्फ मनोहर पासवान के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से सोहसराय बाजार आ रहे थे। इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज के समीप एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी। अपर थानाध्यक्ष मो. अलीम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन व चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.