बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: सड़क पर गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बिंद थाना क्षेत्र के छोटी केनार गांव निवासी बुजुर्ग रामप्रवेश प्रसाद की मौत सड़क पर गिरने से हो गई। गुरुवार की दोपहर वे बरबीघा बाजार से सामान खरीदने पहुंचे थे, तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क किनारे अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राम प्रवेश सड़क पर चल रहे थे, अचानक गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें उठाकर बरबीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टि डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। (बरबीघा से राकेश कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...