बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, प्रशासन की कार्रवाई बेअसर अंबेडकर चौक पर ठेले वालों का कब्जा, रोजाना लग रहा जाम ईओ की चेतावनी, दुकान के आगे ठेला मिला तो दुकानदार से वसूला जाएगा जुर्माना फोटो चेवाड़ा जाम : चेवाड़ा के अंबेडकर चौक पर सड़क किनारे लगे ठेलों के कारण जाम में फंसे आम लोग।

अतिक्रमण का मुद्दा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अंबेडकर चौक और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमणकारियों की मनमानी जारी है। सड़क पर ठेला लगाने वालों के कारण रोजाना जाम लग रहा है और लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। नगर प्रशासन की लगातार कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद ठेले वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। स्थानीय रवींद्र कुमार, राजेश प्रसाद, रौशन कुमार आदि ने बताया कि दुकानदार खुद अपने फायदे के लिए फुटपाथ पर कब्जा क...