बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा-बरबीघा एनएच पर 27 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल युवक विपिन मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक शहर के लालू नगर का निवासी था, जिसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद से ही उसका इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...