Biharsharif News: संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की गयी जान
बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास बुधवार की शाम संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत हो गयी। परिजन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान काको बिगहा गांव निवासी 55 वर्षीय अरुण सिंह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वे मोड़ के पास जमीन पर गिरे हुए थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.