बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: संगमरमर पर उकेरी जा रही भगवान महावीर के 27 भव की गाथा राजस्थान, ओडिशा और यूपी के 50 से अधिक कारीगर निर्माण में जुटे समवशरण मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा भव्य चित्रण फोटो : पावापुरी मंदिर-पावापुरी के समवशरण मंदिर में संगमरमर के पत्थरों पर भगवान महावीर स्वामी के 27 भव का चित्रण। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर स्वामी की उपदेश स्थली, पावापुरी के समवशरण मंदिर में जैन धर्म के इतिहास, आध्यात्मिक परंपरा और भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों को संगमरमर पर जीवंत रूप देने की तैयारी चल रही है। मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के 27 भव का चित्रण संगमरमर के पत्थरों पर किया जा रहा है। बारीक नक्काशी और कलात्मक शिल्प के जरिए तैयार हो रही यह कृति आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए...