बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: फोटो 27 नूरसराय 01 : रविवार को भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद देतीं एमएलसी रीना यादव, समाजसेवी प्रवीण कुमार व अन्य। नूरसराय। निज प्रतिनिधि। बिहारशरीफ के राजा कुआं में चल रहे श्री संत बाबा महोत्सव के छठे दिन रविवार को निःशुल्क नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर के बैनर तले परविंदर इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने विशाल भंडारा लगाया। हजारों श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। एमएलसी रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, युवा समाजसेवी सह कंपनी के एचआर प्रवीण कुमार व समाजसेवी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। गुड़िया देवी, रंजू सिन्हा, अमाया सिन्हा, पम्मी देवी, नम्रता कुमारी, रीता कुमारी, पंकज कुमार, लव कुश व अमृता कुमारी ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: संत बाबा महोत्सव में लगा नि:शुल्क भंडारा,...