बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- Biharsharif News: श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने वाहनों का काफिला पटना रवाना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पटना के बापू सभागार में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए त्रिशूलधारी सिंह और नगर परिषद के पूर्व सभापति रौशन कुमार की संयुक्त अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला पटना के बापू सभागार के लिए कूच किया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- Jamui News: जयंती समारोह में पटना जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...