बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- श्री बाबू जयंती समारोह और पुस्तक लोकार्पण Biharsharif News: श्री बाबू की जयंती पर 211 पन्नों की पुस्तक 'केसरी' का लोकार्पण डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती पर शनिवार को श्रीकृष्ण रामरुचि कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में शिक्षाविदों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह का उद्घाटन भारतीय संग्रहालय संघ के अध्यक्ष प्रो. आनंद वर्धन, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो. शिशिर कुमार व प्रो. प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद 211 पृष्ठों वाली विशेष पुस्तक 'केसरी' का लोकार्पण क...