बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में बुधवार को जॉब कैंप लगेगा। इसमें स्नातक पास 18 से 35 साल के युवा शिरकत कर सकते हैं। फिल्ड एक्जीक्युटिव व इंटर्नशिप के 150 पदों पर साक्षात्कार के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने स्नातक पास युवाओं से इसमें शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है। चयनित युवाओं को आठ हजार से 35 हजार तक वेतन मिलेगा। युवक एक फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य कागजात लेकर जॉब कैंप में पहुंचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...