Biharsharif News: श्रम संयुक्त भवन में आज लगेगा जॉब कैंप
बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप लगेगा। इसमें 30 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। मैट्रिक पास 19 से 40 साल तक के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित युवाओं को नालंदा, शेखपुरा, जमुई व गया जिला में काम करना पड़ेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि इच्छुक युवा मैट्रिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य कागजात के साथ इसमें साक्षात्कार दे सकते हैं। चयनित युवाओं को 12 हजार से 15 हजार तक मानदेय के साथ ही इंसेंटिव व अन्य भत्ता दिया जाएगा। महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थियों से जॉब कैंप में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.