Biharsharif News: शोक सभा कर समाजसेवी मुन्ना को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, अक्टूबर 18 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। बाजारवासी 55 वर्षीय समाजसेवी मुन्ना साव का 15 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया। इससे शहरवासियों में शोक की लहर है। उनके सम्मान में रविवार को बाजार में शोक सभा कर उन्हें लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर विपीन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, विष्णु साव, छोटु साव, सुबोध ठाकुर, परमानंद मालाकार, उमाशंकर यादव उर्फ मोनु यादव, मनोज साव, मो. निराज उद्दीन, नरेश हलवाई व अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.