बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: शेखपुरा: अपहृत बी-टेक छात्र का शव जमुआरा पहाड़ के तालाब से बरामद परिजनों का आरोप- बेरहमी से पिटाई और गला दबाकर की गई हत्या पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा उग्र हुई भीड़, पथराव में दो वाहनों के शीशे टूटे शनिवार से गायब था इकलौता बेटा, पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की एफआईआर फोटो 06मनोज01: शेखपुरा के सदर अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर जुटी लोगों की भीड़। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के बाईपास रोड स्थित मेहुंस मोड़ निवासी 19 वर्षीय बी-टेक छात्र राजा कुमार का शव सोमवार को पुलिस ने जमुआरा पहाड़ के तालाब से गोताखोरों की मदद से बरामद किया। वह हार्डवेयर व्यवसायी संतोष कुमार यादव का इकलौता पुत्र था। शनिवार दोपहर घर से निकलने के बाद वह गायब हो गया था, जिसके बाद पिता ने सदर थाने में अपहरण की एफआईआर द...