बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददता। श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को जॉब कैंप लगा। इसमें 30 युवा शामिल हुए। इनमें से 15 युवाओं को नौकरी मिली। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि दो सितंबर को भी जॉब कैंप लगाया जाएगा। यह शिविर विशेष तौर से दिव्यांगजनों के लिए लगाया जाएगा। विभिन्न पदों पर 409 दिव्यांगों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के जॉब कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: लखीसराय में 3 सितंबर को लगेगा नियोजन सह मार्गदर्शन मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...