Biharsharif News: शिलान्यास के 3 साल बाद भी नहीं बना पुल, खतरे में 600 लोग
बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- Biharsharif News: फोटो : पुल चंडी : अर्द्धनिर्मित पुल पर जान जोखिम में डाल आते-जाते ग्रामीण। चंडी। प्रखंड के विशुनपुर गांव के यमुनापुर टोला को जोड़ने वाला चिरैंया नदी पर बना आरसीसी पुल वर्षों से जर्जर अवस्था में है। पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। इसके कारण करीब 600 की आबादी वाले यमुनापुर और मुशहरी टोला के लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। नए पुल बनाने का शिलान्यास हुए तीन वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं। लेकिन, आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.