Biharsharif News: शिक्षिका के निधन से शोक की लहर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा गांव में शुक्रवार को शिक्षिका की मौत से शोक की लहर दौड़ गयी। मृतका संध्या कुमारी बामोचक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वे बाइक से गिर गयी थी। उन्हें अधिक चोट नहीं लगी थी। इस वजह से प्राथमिक उपचार के बाद रात को घर पर ही थी। रात को खाना खाकर सो गयी थी। शुक्रवार की सुबह, परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद प्रखंड के शिक्षकों ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.