बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: शिक्षा ही है बेहतर भविष्य की कुंजी: एएसपी फोटो 06 शेखपुरा 04 - शेखपुरा में रविवार को सम्मान समारोह के दौरान होनहार बच्चे को मेडल पहनाकर सम्मानित करते एएसपी डॉ. राकेश कुमार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के तीनमोहनी मोड़ स्थित एक निजी सभागार में रविवार को 'एक कदम शिक्षा की ओर' नामक निःशुल्क पुस्तकालय की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह हुआ।

सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने किया। एएसपी ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। समाज के बुद्धिजीवी और जागरूक लोग जिस प्रकार बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे हैं, वह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य निर्माण...