Biharsharif News: शिकायत के बाद सालूगंज रोड पर कचरा की हुई सफाई
बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम वार्ड नंबर 35 सालूगंज रोड पर कूड़ा-कचरा फेंके जाने से नाले का पानी सड़क पर आने की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने तुरंत सुनवाई करते हुए कचरा की सफाई करायी। परिवादी विकास आनंद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। नगर प्रबंधक साकेश कुमार ने बताया कि जांच में स्थल की सफाई करा दिए जाने की बात सामने आयी। सभी वार्डों में प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा उठाव, नाली-गली की नियमित सफाई तथा एंटी लार्वा छिड़काव और रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराने की बात की। उन्होंने बताया कि निगम ने हाल में कचरा की शिकायत पर चार घंटे में उठाव के लिए तत्पर बिहारशरीफ सेवा भी शुरू की है। यह काफी कारगर साबित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.