Biharsharif News: शांति कुटीर में बुजुर्ग महिला की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब स्थिति शांति कुटीर में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान 70 वर्षीया सुमित्रा देवी के रूप में की गयी है। शांति कुटीर प्रबंधन की मानें तो महिला टीबी रोग से ग्रसित थी। शुक्रवार को उनकी तबियत अधिक बिगड़ गयी। पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर असपताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.