बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: शहद उत्पादन कम लागत में अधिक कमाई का है बेहतर जरिया 20 प्रखंडों के 100 अन्नदाता सीख रहे मधुमक्खी पालन के गुर आत्मा सभागार में शुरू हुआ तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर फोटो : जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करते डीएओ डा नितेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने उन्हें 'मीठी क्रांति' (मधुमक्खी पालन) से जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के गुर सिखाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसमें जिले के 20 प्रखंडों से चुने गए 100 प्रगतिशील किसान हिस्सा ले रहे हैं। कम लागत, ज्यादा मुनाफा और बंपर पैदावार जिला कृ...