बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: फोटो : पावापुरी शराब-पावापुरी थाने में सोमवार को जब्त बीयर के साथ पुलिस अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के पोखरपुर गांव में सोमवार को पुलिस एक घर में शराब की खोज करने पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक घर की छत से कूदकर भाग गया। घर की तलाशी लेने पर 10 बोतल बीयर बरामद की गयी। ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की पहचान राजू चौधरी के रूप में की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...