बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- टिकटों की किल्लत से न्यायिक कामकाज प्रभावित Biharsharif News: वेलफेयर व शपथ-पत्र टिकटों की किल्लत, कामकाज प्रभावित लगातार दो दिनों से लिंक फेल रहने के कारण अधिवक्ता और फरियादी हो रहे परेशान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, जल्द तकनीकी समस्या सुलझाने की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा व्यवहार न्यायालय परिसर में पिछले दो दिनों से स्टाम्प होल्डिंग कंपनी का सर्वर (लिंक) फेल रहने के कारण भारी अव्यवस्था का माहौल है। वेलफेयर टिकट और अन्य अदालती टिकटों की उपलब्धता पूरी तरह बाधित हो गई है, जिसके कारण अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले आम फरियादियों को अपने जरूरी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टिकटों की बिक्री ठप होने से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। इस तकनीकी समस्या के चलते...