बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: दो मिनी ट्रक और एक लग्जरी कार बरामद रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर डीएसपी-वन अमरनाथ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास गोदाम के पास छापेमारी की। वहां संदिग्ध हालत में खड़े दो मिनी ट्रक व एक लग्जरी कार की तलाशी ली गयी। पुलिस को देखते ही गाड़ी के चालक व धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। गाड़ियों की तलाशी लेने पर जूट के बोरे के बीच छिपाकर रखी गयी 3077 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी। जब्त गाड़ियों के नंबर के आधार पर फरार तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (...