Biharsharif News: वेंडिंग जोन बनाएं अधिकारी, वरना होगा आंदोलन
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठेला फुटपाथ वेंडर्स यूनियन ने नगर निगम प्रशासन से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष किशोर साव, महासचिव पाल बिहारी लाल व सत्यनारायण प्रसाद ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि नगर निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने के बजाय शहर में कई मुख्य स्थानों पर नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा दिया गया है। ऐसे में गरीब परिवार का जीवन-यापन करने का साधन पूरी तरह से रुक गया है। जल्द ही वेंडर जोन नहीं बनाया गया तो फुटपाथी दुकानदार संगठित होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.