बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: बुजुर्गों का हमेशा करें सम्मान, दें अपनापन करें सहयोग टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बोले अधिकारी व शिक्षाविद भाषण, संगीत व नाट्य मंचन कर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित फोटो : टाउन हॉल 01 : टाउन हॉल में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शामिल बच्चे। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके पास जीवन का लंबा अनुभव, ज्ञान और हुनर का खजाना है। नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए और उनके कौशल का लाभ समाज के विकास में उठाना चाहिए। बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करें, उन्हें अपनापन दें और जरूरत पड़ने पर सहयोग करें। ये बातें अपर समाहर्ता प्राची प्रिया ने गुरुवार को बिहारशरीफ के टाउन हॉल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्...