Biharsharif News: वीर सपूत कैलाश यादव को 10वें शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: वीर सपूत कैलाश यादव को 10वें शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि फोटो चेवाड़ा 01 - चेवाड़ा में शहीद कैलाश यादव के 10वें शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते चेयरमैन लट्टू यादव व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी वीर सपूत शहीद कैलाश यादव का 10वां शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित भावपूर्ण कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन लट्टू यादव सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन लट्टू यादव ने कहा कि सीमा पर तैनात सेना के जवानों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.