Biharsharif News: वीडियो कॉल पर देखती रही पत्नी, युवक ने लगा ली फांसी
बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- घटना का विवरण Biharsharif News: पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज था युवक नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव में हुई घटना नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव में शनिवार की रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले वह पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पत्नी ने अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दरअसल, युवक पत्नी के मायके से नहीं लौटने से नाराज था। मृतक राजेन्द्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार था। भाई विकास कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता था। दो साल पहले उसकी शादी, नवादा जिला के रजौली विवासी प्रीति कुमारी से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। 15 द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.