बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: विशेष अभियान में रहुई पुलिस ने 15 वारंटियों को दबोचा रहुई, निज संवाददाता। विशेष अभियान के तहत रहुई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर कुल 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। इनमें से एक पर कुर्की का वारंट भी लंबित था। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सलमाबाद गांव निवासी राजन बिंद, देकपुरा निवासी भोला सिंह, अनुज पासवान, पप्पू कुमार, अजित कुमार, रहुई निवासी अजय कुमार, विजय कुमार, इकबाल गंज निवासी गुड्डू कुमार, इमामगंज निवासी सुरेंद्र रविदास, बरांदी निवासी अजय रविदास, बालचंद चौधरी, बलिया बीघा गांव निवासी रामदेव चौधरी, उत्तरनावां गांव निवासी पूर्व मुखिया अशोक क...