बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- Biharsharif News: विधिज्ञ संघ चुनाव : सच्चिदानंद प्रसाद बने पर्यवेक्षक शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए स्टेट बार काउंसिल, पटना द्वारा सच्चिदानंद प्रसाद सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि 17 पदों के लिए 25 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। 340 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...