बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: विकास मित्र की मौत पर भड़के ग्रामीण, पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा की सड़क जाम शेखपुरा-शाहपुर रोड में 2 घंटे तक बाधित रहा वाहनों का आवागमन मृतक के पुत्र ने वेतन रोकने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप फोटो 01 शेखपुरा 02 - गंगटी मोड़ के पास गुरुवार को शेखपुरा-शाहपुर रोड को जाम कर प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के गंगटी गांव में विकास मित्र उदय मांझी की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत के बाद भारी बवाल मच गया।

ग्रामीणों का गुस्सा आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) सुनील कुमार पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए शेखपुरा-शाहपुर रोड को गंगटी मोड़ के पास जाम कर दिया। उग्र ग्रामीण आरोपी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई, मुआवजे और म...