बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: वरुणतल चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय शुरू फोटो 02हिलसा02 : शहर के वरुणतल चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करते मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, उपमुख्य पार्षद दुर्गा देवी व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार के वरुणतल चौराहे पर शुक्रवार को नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मुख्य पार्षद धनंजय कुमार और उपमुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी ने किया। वार्ड 14 में बने शौचालय से बाजार आने वाले लोगों, दुकानदारों व राहगीरों को सुविधा मिलेगी। मौके पर वार्ड पार्षद सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नवीन कुमार, मुन्ना, रघुवीर कुमार और स्वच्छता प्रभारी उज्ज्वल आनंद मौजूद थे। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...