बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- फुटपाथ दुकानदारों का आंदोलन Biharsharif News: वन विभाग के फरमान के खिलाफ 30 अक्टूबर को फुटपाथ दुकानदार करेंगे धरना राजगीर में दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 28 तक समाधान नहीं होने पर वन कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन फोटो : राजगीर फुटपाथ : राजगीर कबीर मठ के समीप सोमवार को बैठक करते फुटपाथी दुकानदार। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर के झूलापर जोन में फुटपाथ दुकानदारों ने वन विभाग के कथित फुटपाथी दुकान हटाने के फरमान के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच की सोमवार को हुई राजगीर शाखा की बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 30 अक्टूबर को वन विभाग कार्यालय के सामने प्रभातफेरी निकालकर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। बैठक कबीर मठ के समीप हुई। अध्यक्षता मंच ...