बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- Biharsharif News: लोक शिकायत में 12 मामलों की सुनवाई, अधिकतर मामले भूमि संबंधित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने लोक शिकायत में लंबित मामलों को काफी गंभीरता से लिया है। संबंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र ही मामलों से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने शनिवार को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित 12 मामलों की सुनवाई की। कई मामलों का निपटारा कर दिया गया। जबकि, कई मामले को यथाशीघ्र ही निपटारा करने का अधिकारियों को आदेश दिया। अधिकतर मामले भूमि से संबंधित थे। शिवकांत सिंह ने बिजली का पोल हटाने का शिकायत दर्ज कराया था। डीएम ने राजगीर के कार्यपालक विद्युत अभियंता को मामले का निदान कराने का आदेश दिया। शैल कुमारी देवी के नाम से जमाबंदी हटाते हुए आशुतोष सिंह के नाम से कायम करने मामले...