बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: लिव इन में रहने के बाद शादी से किया इनकार तो महिला पहुंची हेल्पलाईन काउंसलिंग के बाद युवक हुआ शादी के लिए तैयार शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक ने युवती से शादी करने से इनकार किया तो युवती ने महिला हेल्पलाईन में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब जब महिला हेल्पलाईन से काउंसलिंग शुरू हुई तो युवक शादी करने के लिए राजी हो गया है। युवती अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जबकि, युवक जमुई जिला के एक गांव का रहने वाला है। महिला हेल्पलाईन की केंद्र प्रशासक अमृता दयाल ने बताया कि चार साल से दोनों लिव इन में थे। युवती ने बयान दिया है कि एक वार गर्भ रहने पर गर्भपात भी युवक द्वारा कराया गया है। इधर युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। इसी के बाद शिकायत दर्ज करा...