बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: लायंस क्लब ऑफ नालंदा का छठा पदस्थापन समारोह आयोजित क्लब के नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोहसराय में शनिवार को लायंस क्लब ऑफ नालंदा के सत्र 2026-27 का छठा पदस्थापन समारोह आयोजित की गयी। नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। क्लब अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि आने वाले सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया गया। डॉ. ललन कुमार, डॉ. शुभम रंजन ने लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण कर सामाजिक सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी क्लब तथागत बिहार, रोटरी क्लब जलन नालंदा, इनर व्हील क्लब बिहारशरीफ व लायंस क्लब ऑफ बिहारशरीफ को सम्मानित किया गया। मौके पर नम्रता सिंह, प...