बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: लाइब्रेरी में ठूंस-ठूंस कर भरे जा रहे छात्र, इमरजेंसी गेट भी जाम शहर की आधा दर्जन लाइब्रेरियों में की गयी जांच से कुव्यवस्था का हुआ खुलासा बैठने की संकरी जगह देख फायर अधिकारी ने लगाई संचालक की क्लास 15 दिन का अल्टीमेटम, सीटिंग व्यवस्था और निकास द्वार नहीं सुधरा तो कार्रवाई फोटो फायर: बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ले में बुधवार को एक लाइब्रेरी की जांच करते अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद व अन्य कर्मी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में धड़ल्ले से खुल रही निजी लाइब्रेरियों (पुस्तकालयों) में छात्रों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। ज्यादा पैसे कमाने के फेर में संचालकों ने संकरी जगहों पर छात्रों को ठूंस-ठूंस कर बैठाने की व्यवस्था कर रखी है। बुधवार को अनुमंडल अग्निशामन पदाधिकारी कृष...