Biharsharif News: लक्ष्मी महायज्ञ का समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- Biharsharif News: एकंगरसराय। तेल्हाड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 29 अक्टूबर से चल रहे चतुर्मास व्रतानुष्ठान महालक्ष्मी महायज्ञ का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समापन हुआ। श्री श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज और आचार्य पंडित राघव जी महाराज ने भजन-कीर्तन, हवन और आरती कराई। वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत की। प्रवचनकर्ता ने राम नाम की महिमा बताई। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पूर्व मुखिया अवधेश गुप्ता, सरपंच सुरेश प्रसाद, कन्हैयालाल, रणजीत साहू, वीरबल प्रसाद, रामकुमार बोकारिया, राजेंद्र अधिवक्ता समेत ग्रामीणों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.