Biharsharif News: लंबित मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी आज और कल पटना में देंगा धरना
बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: लंबित मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी आज और कल पटना में देंगा धरना बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोपगुट एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिला के राजस्व कर्मचारी छह और सात अक्टूबर को पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ के महासचिव ने बताया कि वर्षों से आंदोलन और सरकार व विभाग के साथ हुए लिखित समझौतों के बावजूद उनकी कई मांगें अब तक लंबित हैं। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की सेवा संबंधी कई मांगों पर विभागीय स्तर पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके विभागीय और अंतरविभागीय प्रकृति के मामलों का अपेक्षित गति से निपटारा नहीं किया जा रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.