बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- Biharsharif News: लंबित दाखिल-खारिज व परिमार्जन का शीघ्र करें निदान : एडीएम एडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की फोटो : एडीएम मीटिंग : कलेक्ट्रेट में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक राजस्व विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने शनिवार को अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। लंबित दाखिल खारिज, परिर्माजन व अन्य भूमि संबंधित मामले का यथाशीघ्र निपटारा करने का आदेश दिया। राजस्व कर्मचारियों को आदेश दिया कि आम लोगों व परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुने। संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करें। यदि किसी ग्रामीण या आम नागरिक को यह जानकारी नहीं ह...