बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: रोल-प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता में एसएस बालिका विद्यालय रहा अव्वल डायट में 18 विद्यालयों के 92 विद्यार्थियों ने रोल-प्ले कर सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार विजेता टीमें हुईं सम्मानित, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग फोटो : रोल-प्ले : नूरसराय डायट में रोल-प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता की विजेता एसएस बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. अर्चना नाथ व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिला स्तरीय रोल-प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 18 विद्यालयों के 92 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रोल प्ले प्रतियोगिता में सरस्वती विद...