Biharsharif News: रोगियों व परिजनों से करें बेहतर व्यवहार
बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: फोटो : सदर ट्रेनिंग : सदर अस्पताल में सोमवार को प्रशिक्षण में शामिल बीसीएम, स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य प्रबंधकों और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों (बीसीएम) को प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ मरीजों, उनके परिजनों और सहकर्मियों के साथ बेहतर व्यवहार के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षक आशीष और कुमार चेतन ने कहा कि रोगियों व परिजनों के साथ स्वास्थ्यकर्मी हमेशा बेहतर व्यवहार करें। प्रशिक्षण में पिरामल के राजीव कुमार, अनुराग कुमार, हेमंत कुमार व अन्य शामिल थे। (बिहारशरीफ से प्रणय कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.