Biharsharif News: रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 28 से दिया जाएगा फर्स्ट एड प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 28 अगस्त से नए बैच के युवाओं को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक युवा आवेदन भरकर रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में इसके पहले जमा करें। इसमें उन्हें प्राथमिक उपचार से संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने के बाद उनकी परीक्षा होगी। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सोसायटी के सचिव एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने लोगों से इसका प्रशिक्षण लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार लोगों की जान बचा सकता है। इसकी जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.