बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: अनुसंधानकर्ता पर अभियुक्त से मिलीभगत का आरोप पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर की जांच की मांग

पुलिस पर आरोप नालंदा, निज संवाददाता। राजगीर थाना में दर्ज केस के अनुसंधान के नाम पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा पीड़ित से मोटी रकम लेने का मामला प्रकाश में आया है। रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडिया राजगीर थाना का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। राजगीर थाना क्षेत्र के ​डुमरी गांव निवासी आर्यन कुमार ने बताया कि उन्होंने सूरज विश्वकर्मा को एग्रीमेंट पर चार लाख कर्ज दिए थे। पैसा वापस नहीं मिलने पर राजगीर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि केस दर्ज करने के नाम पर पुलिस अधिकारी ने...