Biharsharif News: रुपया गबन करने वाले आरोपी के घर कुर्की जब्ती
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: रुपया गबन करने वाले आरोपी के घर कुर्की जब्ती शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जमीन देने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शेखोपुरसराय के शेखोपुरडीह गांव निवासी सुदर्शन कुमार के घर सदर थाने की पुलिस ने कुर्की जब्ती की है। इस दफा सनैया गांव निवासी रिजवान हसन से जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपया लिया था। आरोपी ने न तो जमीन दी और न ही रुपया वापस किया। दर्ज केस में कोर्ट से कुर्की वारंट जारी होने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। बता दें कि शहर के खांडपर के निवासी प्रमोद कुमार से भी आरोपी ने जमीन देने के नाम पर 25 लाख रुपया की ठगी की थी। इस मामले में भी पुलिस ने एक साल पहले कुर्की जब्ती की थी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.